शरीर के यह अंग फड़के, तो जल्दी आने वाली है आप पर कोई मुसीबत
Shamudrik Shashtra सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें मनुष्य के अंगों के आकार, चेहरे की बनावट के साथ अंगों के फड़कने से मनुष्य के आने वाले समय में कोई भी मुसीबत के बारे में जाना जा सकता है। अब जान लेते हैं की किन-किन अंगों के फड़कने से मिलता है अशुभ फल।
![]() |
Onlygyan, Shamudrik Shashtra सामुद्रिक शास्त्र की माने तो इसके द्वारा आप व्यक्ति के अंगों की बनावट से पहचान सकते हैं कि उसका स्वभाव कैसा है। जिस तरह हाथों की रेखाओं के देखकर व्यक्ति के भविष्य के काफी हद तक जान लेते हैं। इस प्रकार अंगों के फड़कने से शुभ या अशुभ फल को भी जान सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं किन अंगों के फड़कने से क्या होता है और इसका क्या फल मिलता है। कौन सा अंग फड़कना माना जाता है अशुभ।
इन अंगों का फड़कना अशुभ माना जाता है
- अगर किसी पुरुष का बाया अंग फड़कता है तो समझ लें कि उसे आने वाले समय में किसी बुरी सूचना का सामना करना पड़ सकता है।
- यदि किसी भी महिला का दाया अंग फड़कता है तो उसे भी किसी बड़ी मुसीबत या दुखद घटना का सामना करना पड़ सकता है।
- यदि किसी व्यक्ति की दाई आंख काफी देर तक फड़फड़ती रहती है तो उसे भी किसी लंबी बीमारी का संकेत माना जाता है।
- अगर किसी महिला की दाई आंख फड़कती है तो उसे किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलती है।
- अगर किसी महिला की नाभि फड़कती है तो उसे किसी भी बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है।
- किसी व्यक्ति के हाथों की हथेली के कोनों में हलचल महसूस होती है तो उसे किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर किसी व्यक्ति की गर्दन वायी और फड़कती है तो उसे आने वाले समय में धन हानि होने का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर किसी जातक की कमर का दाएं ओर का हिस्सा फड़कता है तो उसे किसी बिपदा का सामना करना पड़ सकता है।
- किसी व्यक्ति की कोहनी फड़कती है तो समझ लें कि उस व्यक्ति का किसी से वाद विवाद जरूर होगा।
- किसी जातक के दाएं पैर का तलवा फड़के तो उसे सामाजिक सम्मान में हानि का संकेत माना जाता है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/ गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/ प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
0 टिप्पणियाँ
Your Welcome🎉
आपका साथी :- प्रेमशंकर सूर्यवंशी